Sonbhadra News : स्व0 केसरी सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल

जुगैल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवारी में स्वर्गीय केसरी सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 मार्च को होगा, जो 21 मार्च तक चलेगा। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी।

news-img

sonbhadra

8:23 PM, March 10, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रवींद्रनाथ पाठक (संवाददाता

० नेवारी फील्ड पड़ाव पर 11 मार्च 2026 से लेकर 21 मार्च तक चलेगा क्रिकेट प्रतियोगिता 

जुगैल (सोनभद्र)। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवारी में स्वर्गीय केसरी सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 मार्च को होगा, जो 21 मार्च तक चलेगा। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी।  क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष उमेंद्र विक्रम सिंह (गुलाले भाई), उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान जुगुल सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, आयोजक अजीत सिंह के अगुवाई में आयोजन किया जा रहा है। 

आयोजक ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ घोरावल के पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे के हाथों से किया जाएगा । पिच की तैयारी पूर्ण हो चुकी है । कल सुबह 11:00 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके खेल प्रारंभ किया जाएगा। हैट्रिक छक्का पर 251/- का पुरस्कार दिया जाएगा जबकि चौका पर 151/- रुपये का पुरस्कार तथा विकेट लेने पर 251 का पुरस्कार दिया जाएगा । विजेता टीम को ₹21000 वह ट्रॉफी दिया जाएगा तथा उपविजेता टीम को 11 000 हजार व ट्रॉफी दिया जाएगा ।  इस टूर्नामेंट में इंट्री फीस 1501 रुपया रखा गया है ।  इस क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर के गांव और क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.