Sonbhadra news : अटल आवासीय विद्यालय में आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
उत्तर प्रदेश लखनऊ बीओसीडब्ल्यू बोर्ड द्वारा अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त होने के दृष्टिगत अधिक आवेदन प्राप्त किए जाने के उद्देश्य से आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी तक हो गई है।

sonbhadra
7:42 PM, February 1, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला ( सोनभद्र) विंध्याचल मंडल के अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 कक्षा 6 व 9 में प्रवेश हेतु आवेदन प्राप्त किए जाने के संबंध में प्रधानाचार्य बिनोद कुमार मंडल ने बताया कि विद्यालय में अटल आवासीय समिति उत्तर प्रदेश लखनऊ बीओसीडब्ल्यू बोर्ड द्वारा अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त होने के दृष्टिगत अधिक आवेदन प्राप्त किए जाने के उद्देश्य से आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी तक हो गई है। आवेदनों का सत्यापन 25 फरवरी तक होना है प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 26 से 28 फरवरी प्रवेश परीक्षा की तिथि 6 मार्च इसके बाद परीक्षा परिणाम की घोषणा 18 मार्च को होगी काउंसिल एवं आनबोर्डिंग प्रक्रिया 20 मार्च से 29 मार्च तक चलेगी।नए शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा।



