Sonbhadra News : सोनभद्र में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल, पढ़ें किसे कहाँ मिला चार्ज
जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिले में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों व अन्य दारोगाओं का तबादला किया है-

sonbhadra
10:17 AM, February 3, 2026
शान्तनु कुमार
सोनभद्र। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिले में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों व अन्य दारोगाओं का तबादला किया है-
साइबर थाना प्रभारी में तैनात निरीक्षक सदानंद राय को ओबरा थाने का निरीक्षक बनाया गया है। साथ ही एसआईटी का कार्य भी देखेंगे।
प्रभारी आईजीआरएस प्रणय प्रसून श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक पिपरी की जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही एसआईटी के कार्यों को भी देखेंगे।
जुगैल थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक रायपुर बनाया गया।
पिपरी थाना प्रभारी रहे सतेंद्र कुमार राय को थाना अनपरा की नई जिम्मेदारी दी गयी है।
घोरावल थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव को थाना रामपुर बरकोनिया भेजा गया।
अनपरा थाना प्रभारी बृजेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक घोरावल बनाया गया।
निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को बीजपुर से हटाकर प्रभारी आईजीआरएस सेल की जिम्मेदारी दी गयी।
उ0 नि0 जितेंद्र कुमार एसो रामपुर बरकोनिया को एसो जुगैल बनाया गया।




