Sonbhadra News : खलिहान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लहन जलकर राख
चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा के अम्मा टोला में स्थित एक खलिहान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लहन जलकर राख हो गया।

sonbhadra
5:31 PM, April 5, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा के अम्मा टोला में स्थित एक खलिहान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लहन जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर में चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला अम्मा टोला मार्ग के सटे हुए कोटा निवासी कृपा शंकर उपाध्याय के लगभग छः बिगहा के खलिहान में संदिग्ध परिस्थितियों अचानक से आग लग गई और धू धू कर खलिहान में रखा हुआ लगभग 20 कुंटल गेहूं, 5 कुंटल चना, 2 कुंटल जौव धू धू कर जलने लगा जिसको देख आसपास के लोगों इकठ्ठा हो गए और डब्बा बाल्टी से पानी भर कर आग को बुझाने लगें तब तक खलिहान में धुआं और आग का गोला बन गया और धू धू कर जलकर राख हो गया जिसमें खलिहान में रखा हुआ लहन किया हुआ सारा फसल जलकर राख हो गया ।



