Sonbhadra news : बिजली सब स्टेशन में बाउंड्रीवाल और पीने के पानी का अभाव, कर्मचारियों में नाराज़गी
बिजली सब स्टेशन अमवार का निर्माण लगभग 1976 मे हुआ था, लेकिन आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

sonbhadra
11:17 AM, November 15, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार । बिजली सब स्टेशन अमवार का निर्माण लगभग 1976 मे हुआ था, लेकिन आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्टेशन परिसर में न तो बाउंड्रीवाल का निर्माण हुआ है और न ही पीने के पानी की व्यवस्था उपलब्ध है, एक हैण्डपम्प है लेकिन कई वर्ष से खराब है पहले जब सही था तो लाल पानी आता था, अब वह भी नही| शौचालय भी सही नही है,जिसके कारण वहां कार्यरत कर्मचारियों और आने वाले उपभोक्ताओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि बिना बाउंड्रीवाल के सब स्टेशन की सुरक्षा खतरे में रहती है। आवारा पशुओं तथा बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश की संभावना बनी रहती है, आसपास घनी अबादी है जिससे दुर्घटना का जोखिम बढ़ जाता है। इसके साथ ही पीने के पानी की कमी से गर्मी के दिनों में काम करना बेहद कठिन हो जाता है। बिजली विभाग के अधिकारी यहाँ आते रहते है उन्हें समस्याओं की जानकारी है,लेकिन समस्या तीन दशक से बना हुआ है| स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द बाउंड्रीवाल निर्माण और पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।




