मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की जाँच की गई जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए।अध्यक्ष पद से कुलभूषण पांडेय ने अपना पर्चा वापस लेकर प्रेमचंद यादव का समर्थन कर दिया गया है, इसलिए अध्यक्ष पद पर प्रेमचंद यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है। उन्होंने बताया कि अब सिर्फ सचिव पद के लिए चुनाव होंगे। सचिव पद हेतु दिनेश कुमार और राकेश कुमार के बीच मुकाबला होगा। सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार सिंह, रामदुलारे गुप्ता, अरुणोदय जौहरी व कृष्ण देव ने संयुक्त रूप से बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विपिन बिहारी,उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए दुबेश प्रकाश और राम सागर,उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर हेतु प्रदीप कुमार व कृष्णा नन्द तिवारी,कोषाध्यक्ष पद हेतु राजेश रंजन जौहरी,सह सचिव पुस्तकालय पद हेतु बैजनाथ यादव, सह सचिव प्रशासन पीयूष कुमार तथा सह सचिव प्रकाशन एम जे अहमद गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर सदस्य पद के लिए सन्नो बानो एवं मनोज कुमार यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है.