Sonbhadra News : बरसात शुरू होते ही कोन-तेलगुडवा मार्ग तालाब में तब्दील, भारी वाहन फंसने से आवागमन बाधित
पूरी सड़क इस कदर गढ्ढायुक्त हो गया है कि सोमवार की रात्रि में बरसात होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो गया । जिस पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ 22 घंटे से बरवाडीह में लगा है जाम, राहगीर परेशान
कोन (सोनभद्र) । बहुचर्चित कोन तेलगुडवा सड़क निर्माण के लिए भले ही दो दिन पहले से निर्माण कार्य शुरू हो गया है परन्तु बनने में लगभग एक वर्ष लग सकता है । पूरी सड़क इस कदर गढ्ढायुक्त हो गया है कि सोमवार की रात्रि में बरसात होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो गया । जिस पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है । सोमवार की मध्य रात्रि से ही कोन तेलगुडवा सड़क पर बरवाडीह में एक भारी वाहन 16 चक्का ट्रक सड़क पर बने गड्ढे में फस गया देखते ही देखते सुबह तक लगभग 100 वाहनों का जाम लग गया । ट्रक वालों ने डबल जेसीबी मंगाकर गढ्ढे में फंसे ट्रक को निकालने का प्रयास किया परन्तु ट्रक निकलने के बजाय और फंसती चली गई। इस प्रकार लगभग 5 किमी तक जाम लग गया है जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया, सबसे बढ़ी समस्या यात्री बसों का हो गया लोग जिला मुख्यालय कोर्ट कचहरी नहीं जा पा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने तत्काल जाम ख़त्म कराते हुए निर्माण करा रही कार्यदाई संस्था से पहले पूरी सड़क को जेसीबी से खुदवाकर गढ्ढा मुक्त कराने की मांग किया है ताकि निर्माण कार्य तक आवागमन बहाल रहे।
सम्बंधित खबर
अपना जिला