ब्रेकिंग न्यूज़

Sonbhadra News : कोमल पाण्डेय के सिर सजा सावन क्वीन का खिताब

राबर्ट्सगंज नगर के चंडी महाल में सोन महिला मंच की तरफ से मंगलवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोमल पांडेय ने सावन क्वीन का ख़िताब जीता।

news-img

sonbhadra

12:02 AM, August 7, 2024

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

मो0नं0 - 7007444590

सोनभद्र । राबर्ट्सगंज नगर के चंडी महाल में सोन महिला मंच की तरफ से मंगलवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने रंग बिरंगी साड़ियां पहनकर नृत्य किया। प्रतियोगिता में कोमल पांडेय ने सावन क्वीन का खिताब जीता। वहीं सुनीता पांडेय व डाली अग्रहरि उपविजेता रही।

सावन महोत्सव में महिलाओं ने हरी चूड़ियां, हाथों में मेहंदी, माथे पर कुमकुम लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कई तरह के सांस्कृतिक आयोजन में भाग लिया। सावन महोत्सव में सावन क्वीन का खिताब कोमल पांडेय को मिला। 

Advertisement

Sponsored

आयोजक कविता जायसवाल ने कहा कि सावन महोत्सव के माध्यम से हम एक दूसरे के विचारों से परिचित होते हैं, जिससे नए उत्साह और उमंग का संचार होता है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कविता जायसवाल, विजय लक्ष्मी, मीनू चौबे, रितु अग्रहरि, शबनम मिश्रा, पूनम गिरी, मंजू गिरी, मनीषा राय, विभा, वंदना, संगीता, सुनीता पांडेय, वीणा श्रीवास्तव, सीता, पुष्पा आदि रही।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Advertisement

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.
Sonbhadra News : कोमल पाण्डेय के सिर सजा सावन क्वीन का खिताब - Janpad News Live