Sonbhadra News : बहला-फुसला कर किशोर ने किया नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेलते समय कक्षा चार की छात्रा के साथ पड़ोस के रहने वाला किशोर ने उसे बहला-फुसला कर घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। दो दिनों तक आरोपी..

एएसपी कालू सिंह
sonbhadra
9:04 AM, December 17, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेलते समय कक्षा चार की छात्रा के साथ पड़ोस के रहने वाला किशोर ने उसे बहला-फुसला कर घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। दो दिनों तक आरोपी के परिवार ने छात्रा को डरा-धमकाकर घटना को दबाने की भी कोशिश की, लेकिन दर्द बढ़ने पर पीड़िता ने घर वालों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
ये है पूरा मामला -
घटना 13 दिसंबर की है। शाम के वक्त 9 वर्षीय कक्षा 4 की छात्रा घर के बाहर खेल रही थी। उसके पड़ोस में रहने वाला किशोर वहां पहुंचा और बालिका को झांसे में लेकर अपने साथ घर में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने यह धमकी भी दी कि घटना के बारे में किसी को बताएगी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। भयवश बालिका दो दिनों तक चुप्पी साधे रही। इस दौरान वह गुमशुम रह रही थी। घरवालों ने उसके व्यवहार में अचानक से आए बदलाव को देखकर उससे पूछताछ की तो रविवार की रात उसने घटना की जानकारी दी। वहीं सोमवार की शाम थाने पहुंची पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। आरोपी किशोर शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। वह यहां अपने ननिहाल में रहता था।
पुलिस ने आरोपी क़ो हिरासत में लिया -
एएसपी कालू सिंह ने बताया कि "नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में बाल अपचारी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।"




