Sonbhadra News : किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने साधन सहकारी समिति बट बन्तरा पर किसानों को बांटा आम का पौधा
किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने साधन सहकारी समिति बट बन्तरा पर मंगलवार को किसानों को आम का पौधा वितरित किया।

sonbhadra
8:41 PM, July 7, 2026
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने साधन सहकारी समिति बट बन्तरा पर मंगलवार को किसानों को आम का पौधा वितरित किया । वहीं शिशु सेवा सदन विद्यालय में बृक्षारोपण किया, पौधा वितरण के बाद उपस्थित किसानों के हक में जमीन के हिसाब से प्रति बीघा1बोरी यूरिया और1बोरी डी ए पी देने के लिये आवाज बुलंद की, कहा की प्रशासन प्रति किसान उर्बरक समिति से देने का आदेश जारी किया है जो बड़े किसानों के साथ अन्याय है किसानों की यह लड़ाई सड़क से ले कर मुख्यालय तक लड़ी जाये गी, महेंद्र पटेल ने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा की सरकार रासायनिक उर्बरक का प्रयोग कम करवाना चाहती है तो प्रभावित उपज की सब्सिडी किसानों को देने की पहल करे जिससे किसान रासायनिक उर्बरक से जैविक खाद के प्रयोग कर पाएं और अपनी जीविका चलाते हुये बदलाव कर पाएं, भाजपा नेता उमाशंकर सिंह ने कहा की किसान हितों की आवाज जो भी संगठन उठाये गा हम सब साथ हैं दलगत भावना से ऊपर उठ कर किसानों के जायज मांगो की आवाज बने गें इस अवसर पर अशोक कुमार, चन्द्रभानु सिंह, प्रेम प्रकाश, बनारसी ,रामकेश पनिका,सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे




