Sonbhadra News : मधुपुर में किसान महापंचायत का आयोजन, प्रशासन की बेरुखी पर किसान संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को लोहरा गांव के गुलरहवां बस्ती में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को लोहरा गांव के गुलरहवां बस्ती में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया । जिसमें भारी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया । पंचायत में किसानों ने प्रशासन की बेरूखी एवं अपने दिये गये ज्ञापन के साक्षेप में कोई स्पष्ट वक्तव्य एवं आश्वासन न मिलने पर आक्रोश जताया गया। कहा गया कि प्रशासन का टालमटोल वाला जबाब किसानों की नींद हराम की हुई है, अपनी व्यवस्था को दुरुस्त एवं विकसित कर रहे लोगों ने विराम लगा दिया है। मकान निर्माण से लेकर बोरवेल बनवाने वाले किसान निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि वे अपनी पूंजी अपने खेतों को और बेहतर बनाने के लिये लगाएं या अंतिम फैसले का इंतजार करें। किसानों ने अंतिम दम तक जमीन बचाने की लड़ाई लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता जतायी ।साथ ही प्रशासन से स्पष्टीकरण की मांग रखी। जिसके लिये नव गठित सोनभद्र किसान संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल पुनः जिलाधिकारी को ज्ञापन दे कर अपनी बात रखेगा । किसानों का कहना है कि 25 मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था जिसके प्रतियुत्तर में अभी तक कोई भी जानकारी उन्हें नहीं प्राप्त हो पायी है । प्रशासन अपनी मंशा स्पष्ट करे कि बट, लोहरा एवं सुकृत के किसानों के साथ क्या होने वाला है। क्योंकि उहापोह की स्थित मानसिक प्रताड़ना का कारण बन रही है।
इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, उपाध्यक्ष रविशंकर, रेनू मौर्य, दिनेश सिंह, अजीत कुमार, संतोषतमा सिंह, दयाराम, ज्योतिजंग सिंह, सौरभ कुमार, धनंजय कुमार, बृजेश सिंह, जयप्रकाश, कमलेश सिंह के अलावा पारस नाथ सिंह, रामराज, मिंटू, दिनेश, चंद्रप्रकाश एडवोकेट, राकेश मौर्य रामप्रसाद, गोपाल सिंह, सोहन सहित सैकड़ों किसान एवं खेतिहर मजदूर मौजूद थे।
सम्बंधित खबर