Sonbhadra News : खुशबू रानी का असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) में चयन
उप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर गौरव बढ़ाया है। क्षेत्र के तिलौली कला गांव की खुशबू रानी ने उप्र लोक सेवा आयोग 2024 परीक्षा में असिस्टेंट कमिशनर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर चयन प्राप्त किया है।

sonbhadra
12:30 PM, March 30, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । क्षेत्र के एक युवती व युवक ने उप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर गौरव बढ़ाया है। क्षेत्र के तिलौली कला गांव की खुशबू रानी ने उप्र लोक सेवा आयोग 2024 परीक्षा में असिस्टेंट कमिशनर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी यह सफलता न सिर्फ उनके कठिन परिश्रम का नतीजा है, बल्कि यह सरकार की ‘अभ्युदय योजना’ की शक्ति, उनकी नवोदय विद्यालय से शुरू हुई शिक्षा, और उनकी बीएचयू तथा प्रयागराज विश्वविद्यालय से प्राप्त उच्च शिक्षा का प्रमाण है। खुशबू की यह सफलता हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को सच करना चाहती है। इस उपलब्धि के लिए अपने माता पिता गुरुजनों को सफलता का श्रेय बताया।




