Sonbhadra News : असिस्टेंट कमिश्नर बनी खुशबू रानी गुप्ता का घर पहुँचने पर जोरदार स्वागत
लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमिश्नर बनी खुशबू रानी गुप्ता का उनके घर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

sonbhadra
11:38 AM, April 3, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमिश्नर बनी खुशबू रानी गुप्ता का उनके घर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ब्लॉक तिराहा पर बैंड बाजे व डीजे लेकर गांव के लोग पहुंचे। वहाँ से उल्लास पूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें घर ले जाया गया। स्वागत कर रहे लोगो ने खुशबू को पुष्प गुच्छ, बुके देकर, मिठाइयां खिलाकर उनको इस मुकाम पर पहुँचने की बधाई दी। पीसीएस अधिकारी बनकर पहली बार गांव पहुंचने पर खुशबू रानी का बैंड बाजा एवं पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान महिमा सिंह की अगुवाई में सैकड़ो ग्रामीणों ,पीसीएस अधिकारी बनकर गांव आने पर बेटी खुशबू रानी का तिलौली गांव में स्वागत किया गया। ग्रामीणों में विशेष उत्साह बेटी को अधिकारी बनने पर रहा। सर्वप्रथम गांव के दुर्गा मंदिर का दर्शन किया गया। इसके पश्चात बेटी खुशबू का अभिनंदन समारोह किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद प्रकाश पटेल एवं ग्राम प्रधान महिमा सिंह द्वारा बेटी को माल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया। बेटी के पिता रामगोपाल गुप्ता, माता श्रीमती शांति देवी ने बेटी को गले लगाकर स्वागत किया। भावुक स्वर में लोगों ने कहा कि आज हमारी बेटी पूरे गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। खुशबू रानी ने अपने सफलता का राज अपने माता-पिता एवं बड़े भाई मुकेश व मनीष तथा गुरुजनों का आशीर्वाद बताया। खुशबू ने सभी लोगो को धन्यवाद दिया और बताया कि उनकी यह सफलता न सिर्फ उनके कठिन परिश्रम का नतीजा है, बल्कि यह सरकार की ‘अभ्युदय योजना’ की शक्ति, उनकी नवोदय विद्यालय से शुरू हुई शिक्षा, और उनकी बीएचयू तथा प्रयागराज विश्वविद्यालय से प्राप्त उच्च शिक्षा का प्रमाण है।यह सफलता हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को सच करना चाहती है। खुशबू के एक भाई मुकेश गुप्ता सीआरपीएफ में एएसआई और दूसरे भाई मनीष गुप्ता बिजली निगम में जेई हैं।
ज्ञात हो कि खुशबू रानी का पीसीएस 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन हुआ है जिससे पूरे गांव में हर्ष का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद पटेल, अवर अभियंता शैलेश प्रजापति, संतोष कुमार गुप्ता, अखिलेश सिंह, प्रशांत गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, राम सिंह यादव, बेटी के मामा, रिश्तेदार समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।



