Sonbhadra News : जनपद स्तरीय ओलम्पियाड में खलियारी के छात्र ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड में विकास खंड नगवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय खलियारी के छात्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।

sonbhadra
4:51 PM, December 9, 2025
अवधेश पटेल ( संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड में विकास खंड नगवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय खलियारी के छात्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । जिसको ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगवां धनंजय सिंह खंड विकास अधिकारी नगवां अनिल सिंह ने डायरी पेन और रेंजर सायकिल देकर पुरस्कृत किया।
गौरतलब है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय खलियारी के छात्र हिमांशु कुमार जों कक्षा 8 का छात्र है । विगत दिनों आयोजित जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड में तृतीय स्थान प्राप्त किया था । जिससे विद्यालय सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है । इस मौके पर मनोज जायसवाल, मुरारी पटेल,आशिष,शिवम, हनुमान, अनिल आदि लोग मौजूद रहे ।




