पुलिस के अनुसार, आज सुबह थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चार पशु तस्कर एक पिकअप से कुछ गोवंश को घोरावल से रॉबर्ट्सगंज होते हुए नौगढ के रास्ते बिहार वध करने हेतु ले जा रहे है। उक्त सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम ने दो अलग-अलग टीमे बनाकर तत्काल मौके पर पहुँचकर दोमुहिया पुलिया के पास घेराबन्दी कर दी। पुलिस की घेरेबंदी से घिरता देख गौतस्करों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में बिहार निवासी जितेन्द्र यादव पुत्र सवारथ यादव के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि इबरार, मल्लू और हजरत, अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जितेंद्र को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक पिकअप में लदे पांच गोवंश, एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।