रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी बाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर म्योरपुर में "अटल काव्य निशा " कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया हैं।वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने बताया कि जन प्रतिनिधि एवं व्यापार संघ के तत्वावधान में परम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री व कवि भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन 25 दिसम्बर दिन बुधवार को रात्रि में किया जा रहा हैं।रात्रि 8 बजे से आदित्य बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में कवि सम्मेलन आयोजित हैं।उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख, प्रधान संघ अध्यक्ष सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।
इन कवियों का लगेगा जमावड़ा - कमलेश राजहंस अनपरा सोनभद्र,सभाजीत द्विवेदी जौनपुर,लल्लू तिवारी मिर्जापुर,डॉ अजय विक्रम अनपरा सोनभद्र,यथार्थ विष्णु पड़री, म्योरपुर सोनभद्र,डॉ लवकुश प्रजापति दुद्धी, सोनभद्र,करण सिंह जलपाईगुड़ी,देवेंद्र परिहार मुंगेली बिहार,एम डी हासमी कठिआव,कामता माखन रीवा एमपी,प्रियंका प्रिया रायगढ़ छतीसगढ़,बिहारी लाल अंबर प्रयागराज तथा रामलखन जंगली लीलासी म्योरपुर सोनभद्र।