Sonbhadra News : कराटे एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी अंकुश कुमार हुए सम्मानित
सोनभद्र कराटे एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी अंकुश कुमार कोच एनटीपीसी शक्तिनगर आईपी क्लब को जज एवं रेफरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

sonbhadra
10:33 AM, August 24, 2026
विनोद धर/शुभम जायसवाल (संवाददाता)
सोनभद्र। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वाधान में 22 एवं 23 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में सोनभद्र कराटे एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी अंकुश कुमार कोच एनटीपीसी शक्तिनगर आईपी क्लब को जज एवं रेफरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के प्रेसिडेंट क्योशी जसपाल सिंह एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव अंदेश्वर पांडे ने दिया ।
अंकुश कुमार के इस उपलब्धि पर सोनभद्र कराटे एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ई0 रमेश पटेल एवं सचिव अनूप पटेल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।




