Sonbhadra News : प्रेम प्रसंग में गयी करमचन्द्र गांधी की जान, दोस्त की बहन कर रखता था गलत निगाह
थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।जिसके पास से पुलिस ने कब्जे से आला कत्ल बरामद किया है ।

गिरफ्तार हत्या का आरोपी
sonbhadra
8:12 PM, April 18, 2025
अखिलेश यादव (संवाददाता)
रामगढ़ (सोनभद्र) । थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।जिसके पास से पुलिस ने कब्जे से आला कत्ल बरामद किया है ।
जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 22.00 बजे डायल 112 से सूचना मिली कि ग्राम डोमरिया टोला चरका में एक युवक करमचन्द्र गांधी उर्फ छोटू (22)/पुत्र रमेश निवासी ग्राम डोमरिया टोला चरका थाना रामपुर बरकोनिया की उसके दोस्त अर्जुन चौहान उर्फ विजय चौहान (19) पुत्र शिवपुजन चौहान निवासी डोमरिया टोला चरका थाना रामपुर बरकोनिया द्वारा हत्या कर दी गयी है। उक्त सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0 34/25 धारा 103(1) बी.एन.एस 2023 पंजीकृत किया गया । जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अर्जून चौहान उर्फ विजय चौहान को शुक्रवार को डोमरिया जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से आला कत्ल (एक अदद चाकू रक्त रंजीत) बरामद किया गया तथा अभियुक्त का चालान कर दिया गया।
अभियुक्त अर्जून चौहान उर्फ विजय चौहान से पूछताछ करने पर बताया कि करमचन्द्र उर्फ छोटू जो उसके ही गाँव का था, उसका दोस्त भी था जो उसके बड़े पिता की लड़की है और रिश्ते में उसकी बहन है उस पर गलत निगाह रखता था। अभियुक्त ने कई बार उसको मना किया लेकिन नहीं मान रहा था तो अभियुक्त ने उसे गुस्से में आकर चाकू से मारकर उसकी हत्या कर दिया ।




