Sonbhadra news : करमा क्षेत्र में हुई चोरियों का करमा पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के सामान के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार
सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी

sonbhadra
7:58 PM, December 31, 2024
सन्तोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी घोरावल सोनभद्र के निर्देशन में दिनाँक 31.12.24 को थाना करमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शाहगंज मेन रोड पर रानीतारा तिराहा ग्राम झकाही से चेकिंग के दौरान एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP 63 Z 3499 पर सवार 03 नफर शातिर चोरों को पकड़ लिया गया । पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की पीले धातु की एक अदद थाली व एक अदद लोटा, सफेद धातु का 02 अदद थाली, 04 अदद प्लेट, 04 अदद कटोरी, 04 अदद गिलास, 05 अदद सिंदुरदानी, 13 अदद पायल का घुघंरु लाक, 15 अदद 220 टफ्स लाक पिन, 15 अदद पान का पत्ता, 15 अदद कसैली, 01 अदद डीवीआर, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, 10 हजार रुपये व चोरी करने वाले लोहे के उपकरण बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम तीनों लोग मिलकर दिनांक-27.12.2024 की रात्रि में इमलीपुर बाजार में स्थित अन्नपूर्णा ज्वेलर्स का शटर लोहे के एगंल व राड से तोड़ कर चोरी किये थे तथा दिनांक 06.11.2024 की रात्रि में मैं व मेरा भाई आत्मा प्रकाश ने करमा बाजार में स्थित कृष्णा ट्रेडर्स की हार्डवेयर की दुकान के काउन्टर से कुल 01 लाख 60 हजार रुपये नकद व डीवीआर चोरी किया था। दिनांक-23.01.2024 की रात्रि में करमा गांव से दो मकान का ताला तोड़कर फूल के बर्तन, सोने व चांदी के जेवरात चुराये थे । थाना करमा पर इमलीपुर बाजार में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी किये गये सफेद धातु के सामान से सम्बन्धित प्रकरण में मु0अ0सं0-155/2024 धारा 305, 331(4), 317 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है । तथा अन्य चोरी के बरामद माल के सम्बन्ध में थाना करमा पर मु0अ0सं0-127/2024 धारा 305 बीएनएस व मु0अ0सं0-16/2024 धारा 380, 457, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01.सत्यप्रकाश उर्फ लाइन पुत्र शंकर लाल निवासी कोन गढवा, थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर।




