Sonbhadra News : "बोल बम" के जयघोष के साथ कांवरियों का जत्था देवघर रवाना
श्रावण महीने के दूसरी सोमवारी को बाबा वैद्यनाथ को जलार्पण हेतु कावरियों का जत्था रवाना हुआ

सोनभद्र
8:14 PM, July 21, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महुली कस्बे सहित आस पास के क्षेत्रों से आज बाबा बैजनाथ के दर्शन एवं जलार्पण हेतु कावरियों की टोली देवघर के लिए रवाना हुई।
कावरियों का जत्था कई वाहनों से देवघर,झारखण्ड के लिए रवाना हुआ।कावरियों का जत्था जिस समय गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर रहा था उस समय मानो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया हो।सर्वप्रथम कावरियों की टोली इलाके के महुअरिया रेलवे स्टेशन से होते हुए सैकडों की संख्या में डीजे के धुन पर नाचते गाते शनिचर बाजार स्थित शिव मन्दिर में पूजा पाठ करने के बाद रवाना हुए।
भारतीय युवा शक्ति संगठन ने कावरियों को अंगवस्त्र देकर विदा किया।संगठन के विकास कुमार कन्नौजिया, शक्तिदेव,अभिषेक कन्नौजिया ने सभी कावरियों को उनके मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी।
कावरियों के जत्थे में देवेंद्र यादव,मिथिलेश शर्मा,राजकुमार शर्मा, दिलीप जायसवाल,राजेश कन्नौजिया,कमलेश प्रजापति, विंध्याचल,बीरू,प्रतिमा देवी,पूजा देवी,रीता देवी समेत सैकड़ो महिला-पुरूष कावरिया शामिल रहे।