Sonbhadra News : 2027 तक किसानों के खेतों में पहुंचेगा कनहर बांध का पानी- मुख्य अभियंता
अमवार गेस्टहाउस पहुंचे कनहर सिचाई परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने गेस्टहाउस मे परियोजना से संबंधित अभियंताओं से घंटो विचार विमर्श कर, परियोजना निर्माण के प्रगति की जानकारी लिये | मुख्य अभियंता

sonbhadra
7:32 PM, October 16, 2025
2027 तक नहर निर्माण कार्य पुर्ण कर लिया जायेगा- मुख्य अभियंता
राजा(संवाददाता)
अमवार|| आज देर शाम अमवार गेस्टहाउस पहुंचे कनहर सिचाई परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने गेस्टहाउस मे परियोजना से संबंधित अभियंताओं से घंटो विचार विमर्श कर, परियोजना निर्माण के प्रगति की जानकारी लिये | मुख्य अभियंता ने सर्वप्रथम कनहर के मुख्य नहर एल के सी, आरकेसी, एक्कवाडक्ट, पक्के व कच्चा निर्माण कार्य निरिक्षण करने के बाद गेस्टहाउस अमवार मे वार्ता के दौरान बताया कि कनहर बांध से किसानों को सिंचाई के लिए 2027 मार्च तक पानी देने का कार्य कर लिया जायेगा, अभी नहरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है नहर निर्माण कार्य से संबंधित सभी कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया जायेगा कि कही भी निर्माण कार्य मे सुरक्षा व गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जाये| कही नहर निर्माण के लिए सड़क काटे गये है तो बैरिकेटिंग कर रुट डायवर्ट किया जाये व रुट डायवर्ट का बोर्ड लगाया जाये साथ ही रेलवे से एन ओ सी की स्वीकृति कि प्रक्रिया पुरा कर लिया गया है जल्द एन ओ सी मिल जायेगा| कुछ विस्थापितों की समस्या जमीन व मकान अधिग्रहण संम्बंध आ रहा है जिसके प्रशासन जिलाधिकारी है वहा उसके निराकरण हो सकता है| मुख्य अभियंता ने साथ ही बताया कि सम्बंधित अभियंताओं के निर्माण कार्य सम्बंधित सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है कि जल्द निर्माण कार्य पुर्ण कर लिया जाये, जिससे यहा के किसानों को सिचाई के लिए जल्द पानी मिले| इस दौरान अधीक्षण अभियंता ,के बी सिंह,एसएन पांडेय,अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, दिलीप कुमार, वीर बहादुर सिंह, सैयद मैनुदिन,सहायक अभियंता गौरव कुमार, संजय गुप्ता, सुनिल यादव, त्रिलोक नाथ झा अवर अभियंता नन्द लाल, सरवन यादव, मंकेश यादव, दिग्विजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे|