Sonbhadra news : संत रविदास जयंती पर कलश यात्रा का चोपन में स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। चोपन गांव में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार ने पवित्र कलश का वंदन कर यात्रा का स्वागत किया।

sonbhadra
6:04 PM, August 8, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में काशी से निकली पवित्र कलश वंदन यात्रा के चोपन मंडल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। चोपन गांव में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार ने पवित्र कलश का वंदन कर यात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने संत रविदास के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।
बताया गया कि कलश यात्रा का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों और दलित बस्तियों में पहुंचकर संत रविदास के विचारों एवं सामाजिक योगदान की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में जिला संयोजक बृजेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष संजय केसरी, लवकुश भारती, हिमांशु प्रियदर्शी, धर्मेंद्र जायसवाल, धर्मशिला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




