Sonbhadra News : किलर रोड बनी 'काल', तेज रफ्तार कार पिकअप में घुसी, एक की मौत
किलर रोड के नाम से कुख्यात वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग ने एक और व्यक्ति की बलि ले ली। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के हिन्दुआरी के पास आज सुबह कार सवार ने पीछे से पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी......

दुर्घटना कें बाद मौके पर जुटी भीड़......
sonbhadra
11:44 AM, December 16, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । किलर रोड के नाम से कुख्यात वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग ने एक और व्यक्ति की बलि ले ली। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के हिन्दुआरी के पास आज सुबह कार सवार ने पीछे से पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया।
आज सुबह रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदुआरी के पास सड़क के किनारे अपनी पिकअप खड़ी कर चालक नास्ता करने एक ढ़ाबे पर गया था कि तभी वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक की पहचान वाराणसी निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। मृतक ओरिएंटल बैंक शाखा रॉबर्ट्सगंज का ब्रांच मैनेजर भी बताया जा रहा है। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, वहीं घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया।




