Sonbhadra News : म्योरपुर में न्यायपंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय हरहोरी के प्रांगण में संपन्न किया गया। जिसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

sonbhadra
11:08 PM, October 26, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । न्याय पंचायत में शनिवार को एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खण्ड शिक्षाधिकारी विश्वजीत के दिशा निर्देशों के तहत न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय हरहोरी के प्रांगण में संपन्न किया गया। जिसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 50,100मीटर, 200मीटर, 400मीटर, 600मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी, लंबीकूद, ऊंचीकूद प्रतियोगिता तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रभारी प्रधानाध्यापक व संकुल प्रभारियों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ बैच अंलकृत कर खेलकूद का शुभारंभ एआरपी रजनीश श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।जिसमें 50 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सोनू बलियरी) द्वितीय (बभनडीहा) बालिका वर्ग में निशा प्रथम ( बलियरी) द्वितीय पारुल (म्योरपुर प्रथम) को विजय हासिल हुई।100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम सुनील ( बभनडीहा)द्वितीय अनुज (बलियरी) बालिका वर्ग में प्रथम पारुल (म्योरपुर प्रथम) बभनडीहा, द्वितीय अनन्या (म्योरपुरद्वितीय) ने कब्जा किया।खो खो बालक वर्ग में प्रथम (बलियरी)बालिका वर्ग में (हरदीमोड़)के नाम हुआ। कबड्डी में बालक प्रथम( बलियरी) बालिका (प्राथमिक गड़िया प्रथम )अव्वल रही।इस मौके पर नोडल संकुल प्रभारी प्रह्लाद वर्मा खेल प्रभारी शारदा प्रसाद, सर्वेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह,देवेश कुमार, नीलम पांडे,संध्यारानी,ममता सिंह, रेनू मौर्य,रश्मि गुप्ता, सुनील कुमार पटेल,बसंत कुमार,तनुश्री सिंह,पूनम यादव,सुषमा आर्य, शेषमन राय, अभय चौहान, ब्रह्मदेव तिवारी,सरला मिश्रा, सुभद्रा पाण्डेय, अशोक मिश्र मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका सुनील कुमार, विजयी लाल, ज्ञानप्रकाश यादव, मुकेश कुमार आदि ने निभाया।




