Sonbhadra news : हार्ट अटैक से अवर अभियंता की मौत, ब्लाक कर्मचारी में शोक
विकास खण्ड कोन में कार्यरत अवर अभियंता लघु सिंचाई श्रीधर सिंह पटेल जो पिछले ढाई वर्षों से विकास खण्ड कोन में कार्यरत थे जिनका शुक्रवार की भोर में लगभग 5.30 अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया।

sonbhadra
6:39 PM, September 11, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) स्थानीय विकास खण्ड कोन में कार्यरत अवर अभियंता लघु सिंचाई श्रीधर सिंह पटेल जो पिछले ढाई वर्षों से विकास खण्ड कोन में कार्यरत थे जिनका शुक्रवार की भोर में लगभग 5.30 अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया।मौत की खबर सुनते ही ब्लाक कर्मचारियों समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार श्रीधर 51 वर्ष बहुत ही सरल स्वभाव के मृदु भाषी चुनार क्षेत्र के रहने वाले थे जो लघु सिंचाई में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे जिनका वर्तमान अतरिक्त तैनाती पिछले ढाई वर्षों से ब्लाक कोन में था जो वृहस्पतिवार को भी ब्लाक कोन में ड्यूटी आयें और दोपहर बाद तबियत खराब होते ही ब्लाक कर्मियों द्वारा उनके घर पहुंचाया जहां रात में स्वास्थ्य में सुधार होना बताया गया परन्तु भोर में बाथरूम के बाद अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों समेत लोगों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया। ब्लाक कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया।




