Sonbhadra news : जुगैल पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जुगैल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सोनू घसिया (30) निवासी चुर्क मोड़ घसिया बस्ती, भिलाई बंधा को बिजुली नदी पुल, गोठानी से गिरफ्तार किया।

sonbhadra
4:00 PM, September 24, 2026
घनश्याम पांडे/शिवपूजन अग्रहरि (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र)। जुगैल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सोनू घसिया (30) निवासी चुर्क मोड़ घसिया बस्ती, भिलाई बंधा को बिजुली नदी पुल, गोठानी से गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना चोपन व कोन में दर्ज कई मुकदमों में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के साथ ट्रक चालकों को रोककर उनके मोबाइल व रुपये छीनने की घटनाओं में शामिल था। आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया।




