Sonbhadra news : जुगैल पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में जुगैल पुलिस ने मंगलवार सुबह चतरवार गांव से दो महिला वारंटियों को गिरफ्तार किया।

sonbhadra
6:49 PM, September 15, 2026
घनश्याम पांडे/शिवपूजन अग्रहरि (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र)। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में जुगैल पुलिस ने मंगलवार सुबह चतरवार गांव से दो महिला वारंटियों को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान सुमित्रा देवी (55) और कुमारी मुनिया (32) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ सीजेएसडी/एसीजेएम न्यायालय सोनभद्र से मुकदमा संख्या 9720/20 में धारा 323, 504 व 506 के तहत वारंट जारी था। पुलिस ने बताया कि दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, उपनिरीक्षक रामनयन यादव समेत महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं।




