Sonbhadra News : वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के निधन पर पत्रकारों ने दो मिनट मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार क़ो श्रद्धांजलि देते पत्रकारगण
sonbhadra
7:09 AM, December 17, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के निधन पर पत्रकारों ने दो मिनट मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
सोमवार क़ो नगर के एक होटल के प्रांगण में नगर के पत्रकारों ने शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के निधन को पत्रकारिता जगत की आपूर्णिय क्षति करार दिया। इस दौरान पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रख स्व0 मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही शोक संतप्त परिवारजनों को इस दारूण दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना परमेश्वर से की गई।
शोक सभा में शांतनु बिश्वास, हैदर खान, विधु शेखर मिश्रा, बृजेश पाठक, संतोष सोनी, अनूप श्रीवास्तव, रवि पाण्डेय, इमरान बक्शी, आलोक पति त्रिपाठी, मनोज वर्मा, दिनेश पाण्डेय समेत अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे।




