Sonbhadra News : चाकूओं से गोदकर पत्रकार की हत्या, हाफ एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हर्ष होटल के पास बृहस्पतिवार की रात मीडियाकर्मी एलएन सिंह (48वर्ष) की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात के दाैरान हमलावरों ने एक दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किए.....

news-img

मृतक पत्रकार एलएन सिंह की फ़ाइल फोटो.....

sonbhadra

7:54 PM, October 24, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

जनपद न्यूज़ ब्यूरो 

प्रयागराज । सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हर्ष होटल के पास बृहस्पतिवार की रात मीडियाकर्मी एलएन सिंह (48वर्ष) की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात के दाैरान हमलावरों ने एक दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद धूमनगंज थाना क्षेत्र में नेहरू पार्क के समीप हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दाैरान आरोपी के पैर में चार गोली लगी है। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है।

मूलरूप से बलिया के रहने वाले एलएन सिंह पिछले कई साल से धूमनगंज में परिवार के साथ रहते थे। वह एक निजी चैनल से जुड़े हुए थे। रात करीब 10:30 बजे वह सिविल लाइंस के जीएचएस रोड के पास गए थे। तभी वहां पर साहिल नाम के युवक से विवाद हो गया। इसके बाद साहिल के दोस्त विशाल समेत अन्य ने एलएन सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने इतनी बेरहमी से घटना को अंजाम दिया की सड़क खून से लथपथ हो गई। प्रत्यक्षदर्शी सुमित समेत अन्य लोगों ने बताया कि एलएन सिंह कई बार यहां पर आया करते थे। रात को अचानक किसी से विवाद हुआ। शोर शराबे के बाद देखा कि एलएन सिंह खून से लथपथ सड़क पर गिरे पड़े। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि उसने खुल्दाबाद के मछली मंडी के पास से चाकू खरीदा था। चाकू खरीदने के लिए उसने 80 रुपये खर्च किए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया कि साहिल से लड़ाई होने के बाद उसने ही चाकू से घटना को अंजाम दिया है।

अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज डॉ0 अजय पाल शर्मा ने बताया कि "मृतक और आरोपियों के बीच एक दिन पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद नेहरू पार्क में आरोपी के संग पुलिस की मुठभेड़ भी हुई है। इसमें मुख्य आरोपी के पैर में चार गोली लगी है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.