Sonbhadra News : पत्रकार को पितृ शोक
चोपन नगर के एक दैनिक अखबार के संवाददाता गुड्डू मिश्रा के पिता दयानंद मिश्रा (80 वर्ष) का शुक्रवार की भोर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे नगर सहित पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।

sonbhadra
9:32 PM, April 3, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन नगर के एक दैनिक अखबार के संवाददाता सतेंद्र उर्फ गुड्डू मिश्रा के पिता दयानंद मिश्रा (80 वर्ष) का शुक्रवार की भोर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे नगर सहित पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि दयानंद मिश्रा पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज भी जारी था। शुक्रवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। दयानंद मिश्रा अपने मिलनसार स्वभाव और सादगीपूर्ण जीवन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार साथी एवं शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।



