Sonbhadra news : संयुक्त टीम ने कागजातो के अभाव में दो क्रेशर प्लांटो को कराया बंद
जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित 8 विभागो की संयुक्त टीम ने पहुँच कर संबंधित 10 क्रेशर प्लाटों के कागजातो की जांच पड़ताल किया। इस दौरान कागजातो के अभाव में दो क्रेशर प्लांटो को बंद करा दिया।

sonbhadra
8:19 PM, September 26, 2025
घनश्याम पाण्डेय/ एम शर्मा (संवाददाता)
डाला /चोपन (सोनभद्र) शुक्रवार को बिल्ली मारकुंडी स्थित संचालित पत्थर क्रेशर प्लांटो पर जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित 8 विभागो की संयुक्त टीम ने पहुँच कर संबंधित 10 क्रेशर प्लाटों के कागजातो की जांच पड़ताल किया। इस दौरान कागजातो के अभाव में दो क्रेशर प्लांटो को बंद करा दिया।
तहसील ओबरा अन्तर्गत स्थापित / संचालित क्रसर प्लांटो का उद्योग विभाग की अनापत्ति ,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति, जिला पंचायत में पंजीयन व उपखनिज की भण्डारण अनुज्ञप्ति विद्युत कनेक्सन आदि की जांच के लिए एसडीएम ओबरा,उपायुक्त वाणिज्यकर सोनभद्र अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी, भूवैज्ञानिक / प्रभारी अधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालय, सोनभद्र,अधिशासी अभियन्ता, विद्युत विभाग, ओबरा अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी, सोनभद्र अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सोनभद्र अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी व खान निरीक्षक / सर्वेक्षक, सोनभद्र की संयुक्त टीम समस्त स्टोन क्रसरो की स्थलीय जांच कर मय फोटोग्राफ भू-निर्देशांक सहित आख्या एक सप्ताह के अन्दर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना है। एसडीएम ओबरा विवेक कुमार ने बताया कि बिल्ली क्षेत्र में संचालित ज्ञात्री स्टोन वर्कस-2, पर भंडारण का कागजात नहीं पाया गया,जिसके कारण उक्त प्लांट को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा संयुक्त जांच टीम बालाजी स्टोन प्रोडक्ट बिल्ली पर पहुँची तो वहाँ किसी भी जिम्मेदार संचालक ने कोई कागजात नहीं दिखाया।जिसके कारण प्लांट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया।
एसडीएम ने बताया कि ओबरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत लगभग 250 क्रेशर संयंत्र स्थित है सभी क्रेशर प्लांट के कागजातों की जांच अनिवार्य है ।




