Sonbhadra News :कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटरो पर संयुक्त छापेमारी, दो सील
कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटरो पर संयुक्त छापेमारी, दो सील

sonbhadra
6:24 AM, June 25, 2026
कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटरो पर संयुक्त छापेमारी, दो सील
दुद्धी, सोनभद्र। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में घटी घटना एवं सूबे के मुखिया के सख्ती के बाद प्रशासन एक्शन में हैं। बुधवार को दुद्धी कस्बे में एसडीएम निखिल यादव एवं फायर टीम के सब इंस्पेक्टर करन सिंह यादव, दुद्धी इंस्पेक्टर डीके सिंह ने संयुक्त रूप से कई कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटरो पर छापेमारी की।छापेमारी के क्रम में टीम सबसे पहले जाया लाइब्रेरी पहुंची जहाँ कई छात्र /छात्राएं पढ़ते हुए मिले लेकिन वहाँ निकास और हवादर खिड़की आदि की व्यवस्था नही होने के कारण कड़ी फटकार लगाते हुए सेंटर सील कर दी गई। इसके बाद टीम सत्येश कोचिंग सेंटर पहुंची जहाँ सिर्फ कोचिंग संचालक ही मौके पर मौजूद मिले जिसे कड़ी चेतावनी दी गई कि ज़ब पूर्ण रूप से संबंधित कागजात न मिल तब तक कोचिंग सेंटर बंद रखें वर्ना कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद टीम डीसीडीएफ स्थित सक्सेज लाइब्रेरी पहुंची जहाँ कई छात्र पढ़ते हुए मिले वहाँ फायर एनओसी, भवन आवासीय पर पास मिला जिसे देखते हुए एसडीएम ने उक्त लाइब्रेरी को सील कर दिया।एसडीएम निखिल यादव ने बताया कि कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटर पूर्ण रूप से मानक के अनुसार चलाए जाय। उन्होंने कहा की डबल निकास द्वार तथा खिड़की स्वछ हवादर होनी चाहिए और किसी भी आपात के लिए फायर एनओसी जरूरी हैं। दुद्धी क्षेत्र में संचालित हो रहे कोचिंग एवं लाइब्रेरी संस्थान का निरीक्षण किया गया। इस तरह के संस्थान कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थान जो मानक के विपरीत चल रहे थे उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए दो डिजिटल लाइब्रेरी जय डिजिटल एवं सक्सेस को सील किया गया है जो मानक के विपरीत पाए गए इसके अलावा और अन्य कोचिंग संस्थानों को चेतावनी दी गई है मानक के अनुरूप न पाए जाने की दशा में उनके विरुद्ध बीएनएस की धारा के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।




