Sonbhadra news : दहेज प्रताड़ना के मामले में झारखण्ड पुलिस की कार्यवाई, आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार
दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की।

sonbhadra
7:04 PM, September 3, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। नगर उंटारी महिला थाना कांड संख्या 05/2025, दिनांक 12 मार्च 2025 के तहत दर्ज मामले में आरोपी कमल हसन और नसीमा बीबी के खिलाफ न्यायालय नगर उंटारी, गढ़वा द्वारा इश्तेहार जारी किया गया है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी के भय से करीब डेढ़ वर्षों से फरार चल रहे हैं। गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को नगर उंटारी महिला थाना पुलिस ने विंढमगंज थाना सोनभद्र के सहयोग से महुली गांव स्थित आरोपियों के घर पहुंचकर डुगडुगी बजवाई और न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को उनके घर पर चस्पा किया।
इस दौरान पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बताया कि उक्त दोनों आरोपी मामले में फरार हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें। साथ ही आरोपियों को शीघ्र ही न्यायालय नगर उंटारी अथवा महिला थाना नगर उंटारी में आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी गई।
पुलिस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक रुक्मिणी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक गीता कुमारी तथा विंढमगंज थाना का गश्ती दल शामिल रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।




