Sonbhadra News : लगातार हो रहे बरसात से जरहा नदी उफान पर, आवागमन ठप
रविवार से तेज हवा के साथ हो रही लगातार मूसलाधार बरसात से जरहा की अजीर नदी उफान पर है। रेणुकूट बीजपुर सड़क मार्ग पर बने रपटा के ऊपर पानी के तेज बहाव के कारण कई राज्यों के संपर्क बाधित हो गए हैं।

sonbhadra
9:09 PM, September 17, 2024
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । रविवार से तेज हवा के साथ हो रही लगातार मूसलाधार बरसात से जरहा की अजीर नदी उफान पर है। रेणुकूट बीजपुर सड़क मार्ग पर बने रपटा के ऊपर पानी के तेज बहाव के कारण एमपी छत्तीसगढ़ सहित यूपी के विभिन्न महानगरों तक के लिए आवागमन प्रभावित हो गया है। परियोजना में ड्यूटी करने वाले श्रमिकों को समय से न पहुँचने के कारण ड्यूटी छूट गयी। मूसलाधार बरसात और तेज हवा के कहर से सड़क सहित घरों पर दर्जनों पेड़ गिरने से अफरा तफरी मची रही। घंटों आवागमन बन्द रहा तो पेड़ की चपेट में आने से कई जगह बिजली के पोल टूट गए बिजली की जर्जर बेवस्था से
सैकड़ों गाँवों में बिजली तीन दिन से प्रभावित चल रही है। बिजली के अभाव में म्योरपुर बभनी बीजपुर क्षेत्र की लगभग एक लाख आबादी अंधेरे में गुजर कर रही है। हवा और पानी के कहर से ग्रामीण इलाके में कई जगह कच्चा घर गिरने से कई लोग बेघर हो गए। बिजली कब तक बहाल होगी इस पर विभागीय अधिकारी संसय में हैं। कहा जा रहा है कि बारिश और हवा का यही हाल रहा तो कई दिनों तक बिजली के दर्शन मुश्किल हैं। तेज बारिश और हवा से जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। लोग घरों में कैद है तो जरूरी काम धंधा वाले लोग ही बाहर निकल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से डीयूटी प्रभावित हो रहा तो कही कहीं लोग केवल औपचारिकता पूरी करने में लगे रहे।




