Sonbhadra News : जनपद न्यूज Live ने सबसे पहले उठाया था झपट्टामार मामला, आज झपट्टामार गैंग के तीन सदस्य हुए गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को झपट्टामार गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के तीन शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि गैंग के ही पांच सदस्य अभी भी फरार हैं।

sonbhadra
6:16 PM, December 25, 2025
शान्तनु कुमार/एम शर्मा
सोनभद्र । पुलिस ने गुरुवार को झपट्टामार गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के तीन शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि गैंग के ही पांच सदस्य अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 18 मोबाइल फोन, नकदी व महिला वेशभूषा बरामद किया गया है।
आपको बतादें कि इसी माह 18 दिसम्बर को जनपद न्यूज live ने 'प्रकाश में आया ट्रेलर चालक से छिनैति किए जाने का मामला, तीन अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम' के शीर्षक से खबर लिखा गया था। इस खबर में बताया गया था कि किस तरह शौच के लिए गए ट्रेलर चालक को लड़की के भेष में आकर उससे मोबाइल व रुपये की छिनैति की गयी।
फिलहाल पुलिस ने गैंग के तीन सदस्य 1.अटल घसिया (25) पुत्र राजकुमार घसिया, निवासी चुर्क मोड़, सर्किट हाउस के पास, घसिया बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2.रोहित विश्वकर्मा (26) पुत्र राजेश विश्वकर्मा, निवासी नगसर, थाना नगसर, जनपद गाजीपुर (हाल पता—डाला मलिन बस्ती, थाना चोपन) ।
3.धनंजय सिंह उर्फ तूफान सिंह (18) पुत्र लोहा सिंह, निवासी नौडीहा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। जबकि पांच अभियुक्त फरार हैं।
नगर पालिका क्षेत्र में बसा क्रिमनल की बस्ती
झपट्टामारी की घटनाओं में शामिल जो अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े हैं उनमें कोतवाली क्षेत्र रावर्टसगंज के घसिया बस्ती के हैं। इसके पूर्व भी घसिया बस्ती के कई लोग कई घटनाओं में शामिल रहे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नगर के बीच इस तरह की क्रिमिनल बस्ती को लेकर पूर्व में भी पुलिस प्रशासन ने चिंता जाहिर कर चुकी है। साथ Gojo नगर के लोगों ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से बस्ती को खाली कराकर अपराध मुक्त नगर करने की मांग कर चुके हैं।
बहरहाल पुलिस भले ही गैंग के कुछ सदस्यों को पकड़कर अपराध को कुछ समय के लिए टाल दिया हो मगर जरूरत है अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की ताकि दोबारा इस तरह की पुनरवृत्ति न हो सके।




