Sonbhadra News : जनपद न्यूज Live की पड़ताल में सामने आया प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मंडी में नहीं लगा अग्निशमन यंत्र तो खराब मिला सीसीटीवी कैमरा
कई व्यापारियों ने मंडी सचिव पर आरोप लगाया कि जिस तरह से यहां पर बाहरी लोगों का कब्जा है और लोग यहां पर आकर सिलेंडर लेकर खाना-पीना बनाते हैं वह सरासर गलत है और यही सिलेंडर आग भड़काने में काम किया।

sonbhadra
1:57 PM, October 21, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नवीन में आगजनी की घटना के बाद जनपद न्यूज live की पड़ताल में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। करोड़ों का लेन-देन करने वाले मंडी में कहीं भी अग्निशमन यंत्र नहीं लगा है। व्यापारियों का मानना है कि यदि अग्निशमन यंत्र लगा होता तो आग बुझाने में आसानी होती।क्योंकि जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा काफी देर हो चुका था और आग पूरे शेड को अपनी चपेट में ले चुका था । वहीं दूसरी सबसे बड़ी कमी सीसीटीवी कैमरा होना पाया गया। ऐसे में अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना है कि आग कैसे लगी। क्योंकि व्यापारियों का मानना है कि यह आग खुद नहीं लगी बल्कि लगाया गया है । यदि सीसीटीवी कैमरे सही होते तो अब तक यह साफ हो गया होता कि आज कैसे लगी और पुलिस को भी अपनी जांच आगे बढ़ाने में मदद मिलती ।
कई व्यापारियों ने मंडी सचिव पर आरोप लगाया कि जिस तरह से यहां पर बाहरी लोगों का कब्जा है और लोग यहां पर आकर सिलेंडर लेकर खाना-पीना बनाते हैं वह सरासर गलत है और यही सिलेंडर आग भड़काने में और ज्यादा काम किया ।
कुल मिलाकर सदर विधायक ने भी निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है और नुकसान का मुवावजा सरकार से दिलाने की बात भी कही है । लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मंडी में आज तक अग्निशमन यंत्र क्यों नहीं लगाया गया और फिर यदि सीसीटीवी कैमरे खराब थे तो उसे क्यों नहीं बनवाया गया। अब यह सारी चीज पुलिस की जांच में शामिल होगा । खैर देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इन कमियों को दूर करते हुए क्या कार्रवाई करती है।




