Sonbhadra News : जनपद न्यूज live की मुहिम को मिला प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का साथ, बैठक में आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया
निश्चित रूप से हमारे संरक्षण तंत्र की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। श्री शर्मा ने सुझाव देते हुए कहा कि राजमार्गों के ब्लैक स्पॉट एवं गोवंश बहुल क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए ।

sonbhadra
7:11 PM, September 15, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने जनपद न्यूज live द्वारा आवारा पशुओं के खिलाफ चलाये जा रहे खबर को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र के विभिन्न राजमार्गों पर बड़ी संख्या में गोवंश सड़क पर बैठे रहते हैं विशेष कर रात्रिकाल में जब दृश्यता कम होती है जिसके कारण दुर्घटनाओं में आए दिन गायों की मृत्यु हो रही है । वहीं दूसरी ओर वाहन चालक एवं यात्रियों का जीवन संकट में पड़ जाता है, निश्चित रूप से हमारे संरक्षण तंत्र की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। श्री शर्मा ने सुझाव देते हुए कहा कि राजमार्गों के ब्लैक स्पॉट एवं गोवंश बहुल क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए दुर्घटना संभावित स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश चेतावनी संकेतक एवं रिफ्लेक्टिव साइनेज लगाया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित नगर निकाय, ग्राम पंचायत एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त समन्वय स्थापित कर सड़क पर विचरण करने वाले गोवंश को सुरक्षित गो आश्रय स्थलों तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हीरोइन की बिक्री धड़ल्ले से जारी है जिसके कारण चोरी की समस्याएं बढ़ती जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि कोतवाली के सामने फ्लाईओवर के नीचे सीज वाहनों को खड़ा किया जा रहा है जिसकी आड़ में असामाजिक तत्वों नशेड़ियों को छुपने का अवसर मिल रहा है फ्लाईओवर के नीचे खड़े वाहनों के कारण दृश्यता भी बाधित होती है और आसपास के व्यापारियों में नागरिकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। इसके लिए निर्धारित स्थान या यार्ड चिन्हित किया जाए। प्रितपाल सिंह ने रोडवेज बस स्टैंड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपए के लागत से रोडवेज बस स्टैंड बनने के बावजूद बस फ्लाई ओवर के नीचे खड़ी हो रही है जबकि इस संबंध में उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी महोदय को भी संज्ञान में दिया गया था और उन्होंने एक संयुक्त टीम बनाकर के विभागों को आदेशित भी किया था परंतु किन कारणों से पुनः बसे वहीं फ्लाइ ओवर के नीचे खड़ी होने लगी। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पर पूर्व रंबल स्ट्रिप पर मोटरसाइकिल से एक डॉक्टर के गिर जाने से मौत हो गई थी। किसी भी रंबल स्ट्रिप पर ना तो पेंटिंग की गई है न ही रेडियम लगाया गया है। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राजेश जायसवाल, यशपाल सिंह, नागेंद्र मोदनवाल, विनय जायसवाल, आदि व्यापारी संगठन के लोग उपस्थित रहे।




