Sonbhadra News : शंकुल शिक्षकों द्वारा विद्यालय में लगाया गया जन चौपाल
संकुल शिक्षकों द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटा के वार्षिक उत्सव का संयुक्त आयोजन किया गया।

sonbhadra
6:28 PM, March 28, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । विकास खंड चोपन अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटा में शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में संकुल शिक्षकों द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटा के वार्षिक उत्सव का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों व अभिभावकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान हर्रा अखिलेश कुमार समेत ग्राम पंचायत पड़रक्ष प्रधान प्रतिनिधि अमरेश कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। क्षेत्र के अनेक विद्यालयों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें बेटियों की शिक्षा बाल विवाह स्कूल चलो अभियान नामांकन को प्रेरित करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन और नियमित विद्यालय भेजने का आह्वान किया वंही राज्य संदर्भ समूह के सदस्य विद्यासागर द्वारा उपस्थित जन समुदाय को विभाग द्वारा छात्रों के हितार्थ संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान ने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का आह्वान किया गया। संचालन शिक्षक राघवेंद्र त्रिपाठी ने किया।इस दौरान ए आरपी ज्ञान प्रकाश , वंश पटेल, प्रशांत अवस्थी शिक्षक रूद्र प्रसाद मिश्रा रजनीश श्रीवास्तव, अनिरुद्ध यादव, शैलेश कन्नौजिया, जगराम , रजनी प्रजापति, रीना सिंह ,दीपमालिका , विनय त्रिपाठी ,गीता गुप्ता, अजय कुमार,शिशुपाल भास्कर आदि मौजूद रहे।




