Sonbhadra News : होली मिलन समारोह में आपसी एकता का जायसवाल समाज ने लिया संकल्प
जायसवाल यूथ क्लब का पांचवां भव्य होली मिलन समारोह बुधवार की शाम को डीआर ड्रीम लग्जरियस बैंक्विट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप.....

sonbhadra
6:19 PM, March 19, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• जायसवाल यूथ क्लब ने हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया होली मिलन समारोह
रॉबर्ट्सगंज । जायसवाल यूथ क्लब का पांचवां भव्य होली मिलन समारोह बुधवार की शाम को डीआर ड्रीम लग्जरियस बैंक्विट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात कुल देवता श्री सहस्त्रबाहु जी के पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल की ओर से शालिनी जायसवाल, अध्यक्ष नीलम जायसवाल एवं अन्य महिला सदस्यों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत जायसवाल परिवार के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि विधायक, पडरौना मनीष जायसवाल का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया साथ ही विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अजय जायसवाल (नारायणपुर, उत्तर प्रदेश वैश्य समाज), स्थानीय प्रतिनिधि सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
जनपद सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों—सुअरसोत, खलियारी, रामगढ़, वैनी, मधुपुर, शाहगंज, चोपन, ओबरा, कोन, विंधमगंज, दुद्धी, रेणुकूट एवं अनपरा—से आए स्वजातीय बंधुओं का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। साथ ही संरक्षकगण एवं उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक पडरौना मनीष जायसवाल ने होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, समर्पण एवं संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए जनगणना में "कलवार" उपनाम अपनाने की अपील की।




