Sonbhadra News :जय बजरंग अखाड़ा समिति की बैठक सम्पन्न,राजेश बने पुनः अध्यक्ष
ढोल-नगाड़े तथा महाबीरी झंडे के साथ निकलेगी जुलूस

सोनभद्र
3:33 PM, March 12, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुली महुअरिया बरगद के पेड़ के समीप स्थित सिधेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में जय बजरंग अखाड़ा समिति की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
आयोजित बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय बजरंग अखाड़ा समिति के सदस्यों का चुनाव किया गया जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा तथा नए सदस्यों का चयन किया गया।
नई समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा,उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह गौड,महासचिव पद के लिया महेन्द्र प्रसाद पूरी, अवधेश कुमार शर्मा, भगवान दास कन्नौजिया को बनाया गया है।
समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा सर्व सम्पति से बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रामनवमी की एकम तिथि से श्री सिधेश्वर महादेव मन्दिर के प्रांगण में प्रतिदिन पूजा पाठ एवं अन्य कार्यक्रम शामिल होगें तथा नवमी तिथि को मन्दिर प्रांगण से निर्धारित समय से महाबीरी झंडे तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस प्रस्थान करके स्टेशन रोड महुअरिया से होते हुए पूरे गांव को भ्रमण करते हुए श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली पहुँच भव्य कार्यक्रम सभा मे परिवर्तित हो जाएगा जहाँ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होना है।
अखाड़ा समिति के मुख्य संरक्षक राजन चौधरी (सेवानिवृत्त जिला जज),मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी नामित किए गए हैं।
संरक्षक मण्डल में शिवदास शर्मा,सकरार अहमदग्राम प्रधान अरविन्द कुमार जायसवाल,विनोद कुमार जायसवाल,उदय कुमार शर्मा,विरेन्द्र कुमार कन्नौजिया( पिंकी)'अमित कुमार कन्नौजिया,विवेक कुमार कन्नौजिया,ओम प्रकाश पूरी,प्रदीप जायसवाल, यशवन्त कुमार शर्मा शामिल किए हैं।




