Sonbhadra News : आईटी की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, भारी रकम व आभूषण बरामद होने की चर्चा
छापेमारी के दूसरे दिन भी ओबरा में हलचल बनी रही। लोग जानने का प्रयास कर रहे थे कि आखिर छापेमारी में क्या मिला।

sonbhadra
11:28 PM, February 26, 2026
शांतनु कुमार/घनश्याम पांडे
सोनभद्र में आईटी विभाग का दूसरे दिन भी छापेमारी चलती रही। बाराती बनकर गाड़ी से पहुंचे आयकर विभाग की टीम जब बुधवार को ओबरा पहुंची तो पहले किसी को हवा तक नहीं लगा। बाद में जब टीम एक एक कर खनन व्यवसायियों के घरों पर छापेमारी शुरू की तो खनन व्यवसायियों में हड़कम्प मच गया। जिन घरों पर छापेमारी चल रही थी वहां फोर्स को पूरी तरह मुस्तैद कर दिया गया था । न किसी को अंदर से बाहर जाने की इजाजत थी और न किसी को बाहर से अंदर आने की।
छापेमारी के दूसरे दिन भी ओबरा में हलचल बनी रही। लोग जानने का प्रयास कर रहे थे कि आखिर छापेमारी में क्या मिला।
चर्चाओं की माने तो आयकर विभाग को कई बड़े नामचीन व्यापारी के यहाँ से महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अलावा भारी भरकम रकम व आभूषण बरामद किये गए हैं। आईटी के अधिकारी यह भी जानकारी खंगाल रहे हैं कि यह पूरा धन एक नम्बर में कमाया गया है या फिर अवैध तरीके से। लेकिन कुल मिलाकर अचानक हुई इस कार्यवाही से न सिर्फ सियासत गर्म हो गयी बल्कि व्यापारियों की होली बदरंग हो गयी है।
अब देखना यह लाजमी होगा कि यह बाराती कितनों की बैंड बजाकर जाती है।




