Sonbhadra News : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी में "Introduction to Artificial Intelligence" पुस्तक का विमोचन
एआई के कारण मानव के सृजन एवं चिंतन की क्षमता कहीं न कहीं अवरुद्ध होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है, हालांकि इस समय एआई ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है।

sonbhadra
4:14 PM, November 26, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
० एआई सभी के लिए आवश्यक अवयव
शक्तिनगर (सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर, शक्तिनगर में कंप्यूटर विषय के प्राध्यापक श्री उदय नारायण पांडेय की पुस्तक *"Introduction to Artificial Intelligence"* के विमोचन का आयोजन किया गया।
इस आयोजन की मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर की प्राचार्या प्रीति शर्मा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रभारी डॉ. मानिक चंद्र पांडेय ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा गणेश पूजन एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।
अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. मानिक चंद्र पांडेय ने कहा कि आज का यह दिन इस परिसर के लिए अविस्मरणीय रहेगा। सृजन के क्षेत्र में श्री उदय नारायण पांडेय द्वारा विरचित कृत्रिम बौद्धिकता के क्षेत्र में एआई की यह परिचयात्मक पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी। इस पुस्तक के उद्यम में लेखक का कार्य अति प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं कंप्यूटर साइंस की विद्वान प्रीति शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एआई की उपयोगिता विश्व विदित है। इस एआई के गर्भ से सृजन के साथ-साथ विध्वंस की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। एआई के कारण मानव के सृजन एवं चिंतन की क्षमता कहीं न कहीं अवरुद्ध होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है, हालांकि इस समय एआई ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मृत्युंजय पांडेय ने मशीन लर्निंग एवं डीप लर्निंग जैसे तकनीकी विषयों पर अपने विचारों को विस्तारपूर्वक सबके समक्ष रखा। अन्य वक्ताओं में मुख्य रूप से डॉ. प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, डॉ. मनिंदर कुमार डिसूजा इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद कुमार पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिनेश कुमार ने किया।
इस आयोजन में डॉ. अविनाश कुमार दुबे, डॉ. रणवीर प्रताप सिंह, डॉ. रागिनी श्रीवास्तव, अजय लक्ष्मी, डॉ. रजनीकांत, डॉ. मनोज कुमार गौतम, डॉ. प्रभाकर लाल, डॉ. छोटेलाल प्रसाद, अभिषेक कुमार, डॉ. आनंद प्रिया, डॉ. महेश श्रीवास्तव, रविकांत कुशवाहा, अम्बरीष एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




