Sonbhadra News :स्नात्तकोत्तर में प्रवेश के लिए साक्षात्कार 12 सितंबर से
स्थानीय भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्याल दुद्धी में एम० ए० (हिन्दी, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र) एम० एस.सी० (वनस्पति विज्ञान) प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी। प्राचार्य डॉ रामस

sonbhadra
6:57 AM, September 11, 2025
स्नात्तकोत्तर में प्रवेश के लिए साक्षात्कार 12 सितंबर से
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्याल दुद्धी में एम० ए० (हिन्दी, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र) एम० एस.सी० (वनस्पति विज्ञान) प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी। प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र /छात्राएं साक्षात्कार हेतु अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों (हाई स्कूत्त, इण्टर, स्नातक, आधार कार्ड, जाति,निवास प्रमाण पत्र समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, टी० सी० सी०सी०) तथा एक सेट छाया प्रति के साथ सम्बन्धित विभाग में दिनांक 12.9.2025 से 15.9.2025 तक प्रातः 10:30 से दोपहर 2:0 बजे के बीच उपस्थित होकर अपना प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समयावधि के बाद बंद कर दी जाएगी।




