Sonbhadra news : जिलाकारागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह एवं ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत गुरमा स्थित जिला कारागार में योग एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह एवं ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत गुरमा स्थित जिला कारागार में योग एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बंदियों और कारागार कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में योग गुरु एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर आचार्य अजय कुमार पाठक के निर्देशन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की भी जानकारी दी गई।
जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने बताया कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है और यह तनाव को कम करने में भी सहायक सिद्ध होता है।
कार्यक्रम के दौरान रमेश कुमार सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के योग शिविर बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
योग शिविर में महिला एवं पुरुष बंदियों के साथ-साथ कारागार के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।