Sonbhadra News : इं0 शुभम मिश्रा लगातार दूसरी बार बने AAP यूथ विंग के जिलाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ई0 शुभम मिश्रा को दूसरी बार यूथ विंग का सोनभद्र जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठन के.....

इं0 शुभम मिश्रा....
sonbhadra
10:31 PM, July 12, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ई0 शुभम मिश्रा को दूसरी बार यूथ विंग का सोनभद्र जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष को देखते हुए यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी है।
पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह तथा यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना के नेतृत्व में जारी संगठनात्मक विस्तार अभियान के तहत यह नियुक्ति की गई। शुभम मिश्रा इससे पहले भी जिला अध्यक्ष, विधानसभा सचिव और जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन विस्तार, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए नेतृत्व ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है।
दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। सोशल मीडिया, फोन और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताते हुए कहा कि शुभम मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी को जिले में नई मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की आवाज बुलंद करने और जनहित के मुद्दों पर पहले से अधिक सक्रियता के साथ संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी टीम के साथ निरंतर कार्य किया जाएगा।




