Sonbhadra news : चोपन में APAAR-MBU और यू-डाइस की पेंडेंसी शत-प्रतिशत पूरी करने के निर्देश
ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन में 22 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई।

sonbhadra
7:24 PM, August 22, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन, सोनभद्र। ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन में 22 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। इसमें APAAR-MBU, यू-डाइस के टीचर, स्कूल व स्टूडेंट मॉड्यूल की पेंडेंसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में छात्र उपस्थिति, एमडीएम पोर्टल पर विवरण दर्ज करने और डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजने की भी समीक्षा की गई। विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों को साझा करने के साथ छात्रों को राशन कार्ड से जोड़ने अथवा फैमिली आईडी बनवाने पर जोर दिया गया।
मासिक समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।




