Sonbhadra News : दुर्गा पूजा, दशहरा और रामलीला के आयोजनो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिए निर्देश
चोपन थाने में बुधवार की साय दुर्गा पूजा, दशहरा और रामलीला के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीस मीटिंग का आयोजन किया गया।

sonbhadra
10:35 PM, September 25, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाने में बुधवार की साय दुर्गा पूजा, दशहरा और रामलीला के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने आयोजन स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाने के सख्त निर्देश दिए। एडिशन एसपी कालू सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से आयोजन स्थलों पर किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। साथ ही, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। समिति के सदस्यों से भी अपील की गई कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें और आपसी समन्वय बनाए रखें। इस दौरान पर उपस्थित लोगों ने आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, क्राईम इंस्पेक्टर इरफान अली, जनार्दन वैश्वार, संजय जैन, लिपिक अंकित पांडेय, जेई संत कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।




