Sonbhadra News : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मधुपुर में दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू, आलाधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग
जनपद में आज एसआई परीक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व जिलाधिकारी बद्रीनाथ द्वारा स्वयं ही परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा का मॉनिटरिंग किया जा

sonbhadra
10:44 AM, March 14, 2026
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । जनपद में आज एसआई परीक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व जिलाधिकारी बद्रीनाथ द्वारा स्वयं ही परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा का मॉनिटरिंग किया जा है । मधुपुर स्थित श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज में भी एस आई परीक्षा आज दो पालियों में हो रही है। प्रथम प्रातः 10 बजे से 12:05 बजे तक तथा दूसरा 03 बजे से 05:05 बजे तक आयोजित किया गया है। दोनों पालियों में लगभग 480 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया । परीक्षा दो दिनों तक लगातार 14 मार्च 2026 तथा 15 मार्च 2026 को सुनिश्चित किया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व जिलाधिकारी सोनभद्र तथा सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सीओ चारू द्विवेदी सहित जनपद के तमाम बड़े अधिकारियों का परीक्षा केंद्र पर दौरा रहा । जहां वे सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अहम अनेक बिन्दुओं व बारिकियों पर नजर बनाए रखे हैं। इसी क्रम में मधुपुर परीक्षा केंद्र पर सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र के नेतृत्व में पूरी टीम सहित रावर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस तथा भारी पुलिस बल तैनात रही।



