Sonbhadra News : बाल्टी भरें पानी में डूबने से मासूम की मौत, कोहराम
रामपुर गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम कि घर में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई । जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

sonbhadra
8:25 PM, August 10, 2026
अवधेश पटेल ( संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रामपुर गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम कि घर में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई । जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे रामपुर बरकोनिया थाना प्रभारी ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया
जानकारी के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार कि सायंकाल रूद्रांस पुत्र राजेश उम्र डेढ़ वर्ष अपने घर के आंगन में खेल रहा था उसके पिता घर से कहीं बाहर गए हुए थे और बड़ा भाई और बहन घर के बाहर खेल रहे थे। मां भी बाहर गायं को चारा देने गयी थी। इसी दौरान आंगन में खेल रहा मासुम पानी भरे बाल्टी से गिलास डाल कर पानी निकाल रहा रहा था कि गिलास बाल्टी में डुब गया, जिसको वह निकालने की कोशिश करने लगा । इसी दौरान वह बाल्टी में मुंह के बल गिर गया । कुछ समय बाद बाहर खेल रही उसकी बहन जब घर में आयी तो बाल्टी में गिरे हुए भाई को देखकर अपनी मां को आवाज़ दी । मां पहुँच कर आनन-फानन में बच्चे को बाहर निकाली लेकिन तब मासूम की मौत हो चुकी थी । जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया । वहीं मामले की सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची रामपुर बरकोनिया पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।




