Sonbhadra News : बंधा में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम कोटा के अंतर्गत टोला हैठुआ में बंधा के गहरे पानी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया..

sonbhadra
10:22 PM, December 20, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला । थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम कोटा के अंतर्गत टोला हैठुआ में बंधा के गहरे पानी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।
मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम को थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम कोटा टोला हैठुआ में स्थित बंधा के गहरे पानी में डूबने से एक मासूम की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्राम कोटा टोला हैठुआ थाना चोपन निवासी शिवकुमार का करीब 5 वर्षीय पुत्र हिमांशु घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बंधा में कुछ बच्चों को नहाते हुए देखा पानी की तरफ बढ़ गया और पानी की गहराई में चला गया और डूबने लगा । पानी की गहराई में डूबता हुआ मासूम को देखकर आसपास के स्थानीय लोग भी बंधा में कूद कर मासूम को पानी से बाहर निकले पर बालक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई । घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान कोटा प्रहलाद चेरो मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दिया गया ।
मामले में थाना चोपन के उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है पर अभी तहरीर नही मिला है । तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी ।




